फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti 2023: इन जिलों के 300 अभ्यर्थी दौड़ से रहे गैर हाजिर, जीडी के लिए हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा

Fri, 08 Dec 2023 06:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

चौथे दिन 1400 अभ्यर्थियों ने अग्निवीर जीडी के लिए पंजीकरण कराए थे, लेकिन 1100 युवा ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में उपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अग्निवीर भर्ती की दौड़ से बृहस्पतिवार को 300 अभ्यर्थी दौड़ से गैर हाजिर रहे। अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए चौथे दिन कासंगज व अलीगढ़ के 1400 युवाओं ने पंजीकरण कराए थे। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सिर्फ 1100 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 जिलों की सेना भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 16 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, कासंगंज, एटा, इटावा, झांसी, जालौन, ललितपुर आदि जिलों के युवाओं की भर्ती के लिए रोस्टर जारी है।

बृहस्पतिवार को कासगंज व अलीगढ़ के युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी थी। जिसमें 300 से अधिक युवा शामिल नहीं हुए। शुक्रवार को एटा और मैनपुरी के अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा। सेना भर्ती में शामिल युवाओं पर प्रतिबंधित दवाएं मिलने के बाद जांच व तलाशी बढ़ गई है। प्रत्येक अभ्यर्थी को तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें