फोटो। मिशन शक्ति फेज-05 के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को स
फतेहाबाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फतेहाबाद में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार-प्रसार के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें महाविद्यालय की प्राचार्य (प्रशासनिक) प्रो. अरुणा त्रिपाठी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना है। कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. वंदना शर्मा, नवीन कुमार, डॉ. धनवंती चंचल, डॉ. नेत्रपाल सिंह, डॉ. वेदप्रकाश सिंह, डॉ. तेजेंद्र सिंह यादव, डॉ. आलोक कटारा, डॉ. ब्रिजेंद्र कुमार, डॉ. राजधारी यादव, प्रवेंद्र सिंह, भरत सिंह, किरोड़ी, गोपाल सिंह, सुमित आदि उपस्थित रहे।