फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहेगा दिल तो  खिलखिलाएगी जिंदगी 

Fri, 30 Sep 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विश्व हृदय दिवस पर आईएमए ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया, जागरूक किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‘हमारा दिल 24 घंटे काम करता है। इसे स्वस्थ रखना चाहिए। दिल स्वस्थ रहेगा तो जिंदगी खिलखिलाएगी।’ विश्व हृदय दिवस पर यह संदेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से दिया गया। साइकिल रैली निकालने के साथ एमडी जैन इंटर कालेज के शांतिसागर सभागार में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। 
आईएमए के डाक्टरों ने शास्त्रीपुरम् से साइकिल रैली की शुरुआत की। सेंट जोंस होते हुए आईएमए भवन, तोता का ताल पहुंचे। यहां से एमडी जैन इंटर कालेज तक रैली निकाली। शांति सागर सभागार में हृदय मेला आयोजित किया गया। उद्घाटन एसएन मेडिकल कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. वीके जैन ने किया। आईएमए के अध्यक्ष डा. जेएन टंडन ने कहा कि तनाव भरी जिंदगी में दिल का ध्यान रखना चाहिए।

इसके लिए सुबह टहलने से लेकर खान पान और सकारात्मक विचार जिंदगी में जरूरी है। डा. अशोक शर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा तनाव में डॉक्टर रहते हैं। उन्हें भी चेकअप कराना चाहिए। 
विज्ञापन

डा. विनेश जैन ने कहा धूम्रपान, शराब और तंबाकू के साथ फास्ट फूड के सेवन से 20 से 40 साल की उम्र में हृदय रोग होने लगा है। एक पहल ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ और दिल को स्वस्थ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम संचालन डा. एके कालरा ने किया। डा. आरएस कपूर ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष डा. सुनील शर्मा, डा. नरेंद्र मल्होत्रा, डा. सुनील बंसल, डा. राजकुमार गुप्ता, मुकेश जैन, अनिल जैन, उमा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हृदय रोग से बचने के लिए ये दिए टिप्स 
- जीवनशैली में बदलाव करें, व्यायाम करें, रोज 45 मिनट तक टहलें
- मानसिक रूप से मजबूत रहें और तनाव से बचें 
- सहनशीलता और संतोष का भाव रखें
- घर पर बना हुआ खाना खाएं, घी और तेल का इस्तेमाल कम करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें