आगरा। 29वें संजीव तोमर स्मृति बास्केटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बालक वर्ग में शिवालिक कैम्ब्रिज ने गायत्री पब्लिक स्कूल, सेंट कॉनरेड्स ने ऑल सेंट्स स्कूल, होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा ने शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल और जॉन मिल्टन ने शिवालिक पब्लिक स्कूल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इसी तरह बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में गायत्री पब्लिक स्कूल ने सेंट पैट्रिक्स को शिकस्त दी, जबकि दूसरे मुकाबले में सेंट कॉनरेड्स ने सेंट फ्रांसिस को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। अब दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। आयोजन में शम्मी तोमर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीमों को बधाई दी। प्रतियोगिता में हैप्पी, दीपक, सचिन दत्त जोशी, नमन, आशीष वर्मा, हनुमान और पवन सहित अन्य निर्णायकों का सहयोग रहा।