फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: दीप्ति ने पहुंचाया सोने और चांदी की लड़ाई तक, पक्का हुआ एक पदक

Sun, 07 Aug 2022 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

फाइनल मैच में भी दीप्ति ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारत की ओर से इंग्लैड को दिए गए 164 रनों के लक्ष्य में दीप्ति शर्मा के 20 गेंदों में बनाए गए 22 रनों का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमनवेल्थ गेम्स में आगरा की बेटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दीप्ति शर्मा की बदौलत भारत का एक और पदक पक्का हो गया। महिला क्रिकेट के रोमांचकारी सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैड को चार रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दीप्ति ने सेमीफाइनल में 22 रन बनाए और एक विकेट लिया।

ऑलराउंडर प्रदर्शन से जीता दिल 

फाइनल मैच में भी दीप्ति ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारत की ओर से इंग्लैड को दिए गए 164 रनों के लक्ष्य में दीप्ति शर्मा के 20 गेंदों में बनाए गए 22 रनों का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भी दीप्ति ने अपनी फिरकी से काफी परेशान किया। उन्होंने चार ओवरों में मात्र 18 रन देकर एक विकेट लिया। 

शानदार प्रर्दशन पर हर्ष की लहर 

भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की पूर्व चयनकर्ता हेमलता काला, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशान, सचिव प्रकाश कौशल, वैजंती देवी क्रिकेट एकेडमी के कोच तपेश शर्मा, पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर, कॉसमॉस क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच फिरोज खान, कोच सुमित शर्मा, द्रवित शर्मा, कमेंट्रेटर नरेंद्र शर्मा, बल्देव भटनागर आदि ने हर्ष प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें