चलती ट्रेन में सफर के दौरान नागपुर में सेल्फी लेते समय बिजली के खंंभे से टकराकर फतेहाबाद के सारंगपुर गांव के अभिषेक (22) की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि अभिषेक 4 वर्षों से नागपुर में हलवाई था। बुधवार को वह काम के सिलसिले में नागपुर से 20 किलोमीटर दूर थाना कलमेश्वर क्षेत्र जा रहा था। कार्टन रोड के पास ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर सेल्फी लेते समय अभिषेक का सिर रेलवे ट्रैक के किनारे एक खंभे से टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अभिषेक के पास मिले दस्तावेज के आधार पर परिजन को सूचित किया। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था।