फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों का आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण आवश्यक-डा रंजना

विज्ञापन
टूंडला में बेटियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण में प्रतिभागी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। क्रीड़ा भारती और द ली मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा राष्ट्रीय युवा आत्मरक्षा अभियान का शुभारंभ संगठन मंत्री रोहित द्वारा फीता काटकर किया। उन्होंने बेटियों के स्वाभिमान व सुरक्षा पर बल दिया गया। ठाकुर बीरीसिंह डिग्री कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रंजना कुलश्रेष्ठ ने कहा कि बेटियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट जैसी प्रशिक्षण लेने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के दौर में बेटियों को स्वावलंबी बनाने के साथ ही उसके स्वाभिमान व सुरक्षा की जिम्मेदारी भी परिवार की बनती है। बेटियों को आत्मरक्षा के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि आज बेटियां भी बेटों से कम नहीं।
कार्यक्रम के संयोजक रूपेश तिवारी व आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि बहन व बेटियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण का शुभारंभ कर दिया है। यह प्रशिक्षण एक दिसंबर तक निशुल्क चलेगा। संचालन रीतेश कुमार ने किया। इस दौरान राममोहन श्रीवास्तव, जयकिशन, नितिन नायक, अमित पाराशर, भरत शर्मा, अभिनव, तनु एथलीट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें