फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के चयन ट्रायल्स कल से

Tue, 17 Feb 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और यूपी हॉकी एसोसिएशन की ओर से 23 से 28 फरवरी तक गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता होने जा रही है। इसके लिए 18 को जिला स्तरीय और 20 को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स होंगे। ट्रायल सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2007 के बाद हुआ हो। खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम से जारी जन्म प्रमाणपत्र (प्रधानाचार्य से प्रमाणित) स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड और सीएमओ की ओर से जारी आयु एवं चिकित्सीय प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें