फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना फिटनेस के दौड़ रहीं तीन स्कूल बसें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इसमें मुख्य रूप से प्राइवेट बसों और स्कूल बसों पर जोर दिया जा रहा है। बुधवार को एआरटीओ ने तीन स्कूल बसों को बिना फिटनेस संचालन पर सीज कर दिया। वहीं एक अन्य वाहन भी सीज किया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ शिवम यादव के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लगातार बिना फिटनेस और परमिट के चल रहे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को एआरटीओ शिवम यादव और संभागीय निरीक्षक नरेश कुमार ने चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान उन्होंने रिधिमा वल्र्ड स्कूल, जेएस मेमोरियल स्कूल और जीडी मेमोरियल स्कूल की तीन बसें सीज कर दीं। ये तीनों बसें ही बिना फिटनेस के दौड़ रही थीं। इसके अलावा एक मैजिक वाहन को भी बिना फिटनेस संचालन पर सीज कराया गया। सभी वाहनों को पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया है। इससे पूर्व में भी एआरटीओ ने दो निजी बसों को बिना फिटनेस संचालन पर सीज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें