भोगांव। विद्युत उपकेंद्र पर फंदे पर लटके मिले एसएसओ ने खुदकुशी नहीं की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। वहीं पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव सरैया निवासी 25 वर्षीय सुखवीर यादव अरम सराय स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को एक साथी के बदले ड्यूटी कर रहा था। देर शाम करीब 8:30 बजे शव कार्यालय के गेट पर पर पड़ा मिला था, वहीं एक कुंडा में फंदा लगा था। जिसे देख कर लग रहा था कि एसएसओ सुखवीर ने खुदकुशी की है। शव के पोस्टमार्टम में सुखवीर की मौत की वजह गला दबाकर हत्या किए जाना बताई गई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वहीं संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि परिजनों की ओर से भी हत्या की आशंका व्यक्त की गई थी। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ेगी।