फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: डीआईओएस के सख्त तेवर देख छूटे विद्यालय संचालकों के पसीने, आनन-फानन में भेजे गए मान्यता के साक्ष्य

Fri, 30 Sep 2022 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जन सुनवाई पोर्टल पर पांच विद्यालयों के संबंध में शिकायत की गई थी। इसके बाद जांच कराई गई। डीआईओएस की जांच में पाया गया कि संचालकों की ओर से मान्यता के साक्ष्य नहीं दिए गए। 
  
विज्ञापन
teacher demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जन सुनवाई पोर्टल पर जिले के पांच विद्यालयों के बिना मान्यता के संचालित होने की शिकायत की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की जांच में पाया गया कि संचालकों की ओर से मान्यता के साक्ष्य नहीं दिए गए। न ही विद्यालय भूमि का बैनामा होने की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। इस पर इन्हें बंद करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद अब चार विद्यालयों के संचालक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र व मान्यता का साक्ष्य भेजा है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता निजामुद्दीन ने शिकायत की थी कि फैयाज खान की ओर से सेंट जीएस पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, नया ख्वासपुरा आगरा, सेंट जोंस पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, नया ख्वासपुरा, सेंट ज्ञान पब्लिक जूनियर हाईस्कूल कमाल खां, सेंट जीएस पब्लिक इंटर कॉलेज, सराय ख्वाजा, मॉडर्न शान एकेडमी पब्लिक स्कूल, खासपुरा को बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। डीआईओएस ने बीएसए को भी विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा। यूपी बोर्ड से एक ही विद्यालय हाईस्कूल तक मान्यता प्राप्त है। फैयाज खान की ओर से 29 सितंबर को डीआईओएस को भेजा गया पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें चार विद्यालयों की मान्यता होने के बाद कही गई। प्रतिलिपि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को दी गई है। 

ये भी पढ़ें-   बीएएमएस प्रकरण: छात्र नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर, STF देती रह गई दबिश

  हाईस्कूल की मान्यता, कक्षाएं 12 तक की

सेंट जीएस पब्लिक इंटर कॉलेज हाईस्कूल तक मान्यता प्राप्त है, डीआईओएस की ओर से जांच में पाया गया। कक्षा 12 तक की कक्षाएं लगाई जा रही थीं। डीआईओएस मनोज कुमार का कहना है कि कक्षा 11 व 12 की कक्षाएं बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल संचालक की ओर से जो साक्ष्य दिए गए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए बीएसए को भी लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें