फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीता-राम की सुंदर झांकी देख श्रद्धालु करने लगे जय-जयकार

Fri, 05 Sep 2025 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। गणेश महोत्सव के अंतर्गत मनी एन्क्लेव बल्केश्वर में चल रही श्रीराम कथा में बृहस्पतिवार को आचार्य सुनील पाठक ने प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक प्रसंग का वर्णन किया।
विज्ञापन

सीता-राम की सजीव झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और जयघोष करने लगे। प्रभु श्रीराम के स्वरूप में संदीप शर्मा और माता जानकी के स्वरूप में मोनल शर्मा ने सभी को ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद भक्तों ने आरती उतारी। मुख्य अतिथि बीके ममता दीदी और बीके रीना दीदी उपस्थित रहीं।
संजीव शर्मा व अजय अग्रवाल ने बताया कि गणेश महोत्सव 13 वर्षों से मनाया जा रहा है। इस बार श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। हर वर्ष गणेश उत्सव में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। पांच सितंबर को सुबह विशाल भंडारा, शाम को खाटू भजन संध्या का आयोजन होगा। इस मौके पर महेश अग्रवाल, संजीव शर्मा, नूतन शर्मा, संदीप शर्मा, दिनेश चंद्र सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें