फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से चोरी, पुलिस को देख सामान छोड़ भागे

विज्ञापन
04एमएनपी-23-किशनी में चोरी के बाद खेतों में पड़ा सामान देखते ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। रामनगर तिराहा के पास मंगलवार रात चोर घर से लाखों के जेवर और सामान चोरी कर ले गए। गश्त कर रही पुलिस ने पीछा किया तो चोर बक्सा एक खेत में छोड़कर फरार हो गए। चोर दो जोड़ी कुंडल ही ले जा सके। गृहस्वामी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव कुड़रिया निवासी मनोज यादव रामनगर तिराहा के पास निवास कर रहे हैं। मंगलवार की रात चोर मनोज के घर में दाखिल हो गए। चोरों ने एक कमरे की कुंडी लगाकर उसमें सो रहे लोगों को बंद कर दिया। इसके बाद चोर स्टोर रूम से एक बक्सा उठाकर ले जाने लगे। छत से ही चोरों ने बक्सा को नीचे फेंका तो उसकी आवाज सुनकर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। पुलिस ने चोरों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर बक्सा मिला जिसमें जेवर थे। पुलिस के पीछा करने पर वोर उसे नहीं ले जा सके। मनोज ने तहरीर दी देकर गांव हिंदूपुर निवासी दीपू सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा है कि दीपू ने फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
मनोज यादव घर में ही बनी दुकान में एसबीआई का जनसेवा केंद्र संचालित कर रहे हैं। दुकान में होने वाले लेनदेन के लिए नकदी व छोटे भाई के लाखों के नकदी-जेवर दुकान में ही रखे हुए थे। अगर गश्त कर रही पुलिस सक्रिय नहीं होती तो लाखों का सामान पार हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें