फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना लाइसेंस बेच रहे थे बीज और कीटनाशक, दुकान सील

Sat, 28 Jun 2025 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के सलेमपुर बीवी में दुकान को सील करवाते जिला कृ​षि अ​धिकारी अवधेश मिश्र।
विज्ञापन
कासगंज। जिला कृषि अधिकारी ने अमांपुर के गांव सलेमपुर बीबी में न्यू गंगा बीज भंडार पर छापा मारा। इस दौरान दुकानदार सिर्फ उर्वरक प्राधिकार पत्र प्रस्तुत कर पाया। जबकि दुकान पर बिना लाइसेंस के बीज और कीटनाशक भी बेचे जा रहे थे। ई-पॉस मशीन से स्टॉक के मिलान में गड़बड़ी मिली। कृषि विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र टीम के साथ मुन्नालाल की न्यू गंगा बीज भंडार दुकान पर छापा मारने पहुंचे। इस दौरान टीम ने मुन्नालाल से खाद, बीज और कीटनाशक बेचने से संबंधित लाइसेंस व अन्य आवश्यक अभिलेख जांच के लिए मांगे। लेकिन दुकानदार केवल खाद के प्राधिकार पत्र प्रस्तुत कर पाया। इस दौरान गोदाम में स्टॉक चेक किया गया तो पता चला कि दुकानदार बीज और कीटनाशक रसायन बिना वैध लाइसेंस के बेच रहा है। ई-पॉस मशीन में उपलब्ध 822 बैग यूरिया और 14 बैग डीएपी के सापेक्ष स्टॉक शून्य पाया गया। वहीं, 40 बैग डीएपी मौके पर मिला। जो ई-पॉस मशीन में नहीं चढ़ा है। जब कृषि विभाग की टीम ने दुकानदार से पूछताछ की तो उसने बताया कि 23 जून को 80 बैग डीएपी सूरज प्रसाद कैलाशनाथ से प्राप्त हुई है। इसका न तो अभी तक बिल दिया गया है और न ही ई-पॉस मशीन पर चढ़ाया गया है। 40 बैग डीएपी की बिक्री की जा चुकी है। बिना ई-पॉस मशीन के 822 बैग यूरिया एवं 54 बैग डीएपी की नियम विरूद्ध बिक्री किए जाने पर दुकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें