फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला जेल की भी बढ़ाई गई सुरक्षा

Sat, 30 Mar 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत होने के बाद जिले की पचलाना जेल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुबह के समय अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया। पूरे दिन पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। जिला जेल पर सुरक्षा का कड़ा चक्र देखने को मिला। गेट पर ही सशस्त्र पुलिस व पीएसी के जवान तैनात थे।पचलाना जेल में मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी बंद है। इसके मद्देनजर जेल के बाहर काफी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। इसे लेकर भी जेल प्रशासन अधिक चौकन्ना था। किसी को भी गेट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। जेल गेट के पास पहुंचने पर लोगों को सुरक्षाकर्मी हटा देते। आमतौर पर जेल के गेट पर सुरक्षा अंदर रहती है, लेकिन शुक्रवार को जेल गेट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें