फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब्बास जेल में रख रहा रोजे

Sat, 30 Mar 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पचलाना की जिला जेल में बाहुबली विधायक अब्बास करीब 13 माह से बंद है। हाई सिक्योरिटी बैरक में वह अल्लाह की इबादत में अपना वक्त गुजार रहा है। इस समय रमजान माह में वह रोजे भी रख रहा है और प्रतिदिन कुरान पढ़ता है। वह पांच वक्त की नमाज रोजाना पढ़ता है।रमजान का महीना शुरू होने के साथ ही अब्बास ने रोजे रखना शुरू कर दिया और पूरी तरह से अपने आपको अल्लाह की इबादत से जोड़ लिया। जेल प्रशासन के सूत्र बताते हैं कि अब्बास अपना ज्यादातर समय कुरान पढ़ने और अल्लाह की इबादत में गुजारता है। इस बार भी वह रोजे रख रहा है और नमाज पढ़ता है। रोजा इफ्तार के समय वह इफ्तार कर रहा है। जेल प्रशासन के द्वारा बाहुबली अब्बास को जेल मैनुअल के अनुसार खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कुरान के अलावा अब्बास अन्य धार्मिक पुस्तकें भी पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें