फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद आगरा जोन में अलर्ट, ताजमहल की सुरक्षा में चौकसी बढ़ी

Thu, 27 Dec 2018 10:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल
विज्ञापन
दिल्ली में संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद एनसीआर के साथ आगरा जोन में भी अलर्ट जारी किया गया है। नए साल पर ताजमहल सहित सभी स्मारकों की सुरक्षा में और चौकसी बरते जाने के लिए शासन ने कहा है। आगरा में पूर्व में आतंकी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


कई बार आईएसआई के जासूस ताजमहल की रेकी करके जा चुके हैं। कई साल पहले आईएम के दो आतंकी आगरा में पकड़े गए थे। दिल्ली में आईएस का मॉड्यूल पकड़े जाने के बाद कई बिंदु पर सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना किया गया है। 

एक तो सिमी से पूर्व में जुड़े रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सिमी की स्थापना अलीगढ़ में हुई थी। इसमें आगरा के कई लोग सक्रिय रह चुके हैं। दूसरा पूर्व में आईएसआई गतिविधियों में पकड़े जा चुके लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देखना है कि वे जेल में है या बाहर। अगर बाहर हैं तो क्या कर रहे हैं। तीसरा सिमी के पूर्व में सक्रिय रहे सदस्यों के बारे में पता लगाना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ताजमहल पर नए वर्ष के आखिर में भीड़ ज्यादा रहती है। इस कारण अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए जाते हैं। अब अलर्ट के बाद और ध्यान दिया जा रहा है।

अभी भी रह रहे अवैध बंग्लादेशी

ताजनगरी में अभी बड़ी संख्या में बंग्लादेशी रह रहे हैं। इनके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है। पिछले दिनों रुनकता से दो बांग्लादेशी पकड़े भी गए थे। इसके बाद पुलिस ने और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश नहीं की ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें