फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वक्फ बिल की वजह से जिले में रहा सुरक्षा अलर्ट

Wed, 02 Apr 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बिलराम कस्बा में पैदल मार्च करती पुलिस ।
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। वक्फ संशोधन बिल को लेकर संसद में बुधवार को चर्चा हुई। सरकार की ओर से संशोधन बिल पारित करने के लिए सदन में रखा गया। इस बिल को लेकर शासन की ओर से विरोध की संभावना को देखते हुए अलर्ट के निर्देश दिए थे। सरकार के अलर्ट पर जिलेभर में पुलिस व प्रशासनिक टीमें अलर्ट पर रहीं। यहां संवेदनशील स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस को तैनात किया गया। वहीं दंगारोधी उपकरणों से लैस पुलिस के जवानों ने अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च किया।वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर पहले से ही विरोध चल रहा है। विरोध की स्थिति देखने के बाद बृहस्पतिवार को संसद में सरकार ने विधेयक रखा। पूरे दिन संसद में इस पर बहस चलती रही। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट किया गया। सभी चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया। शहर के सोरों गेट, सर्कुलर रोड, जामा मस्जिद, बिलराम गेट, नदरई गेट सहित अन्य इलाकों में पुलिस अलर्ट पर रही। सोरोंजी में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने फोर्स के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों एवं सहावर तिराहा, कछला चुंगी, सब्जी मंडी, मोहल्ला योगमार्ग, लहरा रोड, वराह भगवान मूर्ति मार्ग सहित अन्य इलाकों फ्लैग मार्च किया। वहीं ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई। वहीं कोतवाली परिसर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं, मस्जिद के मौलवियों व संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बिलराम में पुलिसबल के साथ फ्लैग मार्च किया। गंजडुंडवारा के पटियाली तिराहा कुबा जामा मस्जिद, बान मंडी तराहा ,हनुमान गढ़ी चौराहा, नगला इमामबक्स, धवा, पचपोखरा, गनेशपुर, सुजावलपुर, चिरोला, समसपुर, अलीपुर दादर सहित मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिसबल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें