बेवर (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उनकी तुलना कोल्ड ड्रिंक से करने के आरोपी को बुधवार को जेल भेजा।
एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पर टिप्पणी का मामला संज्ञान में आने के बाद केस पंजीकृत किया था। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम खटकानी मौजा पटना टिलुआ निवासी प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री की तुलना एक कोल्ड ड्रिंक से अपने फेसबुक पेज पर की थी। मामले में पुलिस ने जन सामान्य की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। इसके बाद आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा।