फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में 25 मार्च तक धारा 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले में 25 मार्च तक धारा 144 लागू कर दी गई है। अपर पुलिस आयुक्त ने पुलिस को इसका पालन कराने के निर्देश दिए हैं। ज्ञानवापी प्रकरण में आए फैसले और मार्च में परीक्षाएं और त्योहारों के मद्देनजर इसे लागू किया गया है।
विज्ञापन




अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने बताया कि परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। 14 फरवरी को वसंत पंचमी है। आगरा में वसंत पंचमी से होली रखना शुरू हो जाता है। 8 मार्च को महाशिवरात्रि है। 11 मार्च से रमजान शुरू हो रहे हैं। 24 और 25 मार्च को होली है। इस दौरान पांच या इससे अधिक व्यक्ति बिना पूर्वानुमति प्राप्त किए किसी सार्वजनिक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे। कोई व्यक्ति किसी प्रकार का आग्नेयाश्त्र, लाठी, बल्लम व कोई अन्य खतरनाक हथियार लेकर नहीं चलेगा। कोई भी व्यक्ति ऐसा पर्चा आदि प्रकाशित नहीं करेगा व वितरित करेगा जिसमें धार्मिक उन्माद अथवा सांप्रदायिक, जातिगत विवादों जैसी आपत्तिजनक बातों का प्रयोग किया गया हो। सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ मैसेज वायरल नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें