फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गबन की जांच करने पहुंची गोपनीय टीम, खंगाले अभिलेख

Fri, 15 Dec 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधान डाकघर में खाताधारकों के खातों से हुए गबन की गोपनीय जांच के लिए शुक्रवार को एक टीम मैनपुरी पहुंची। टीम ने अभिलेख खंगालने का काम शुरू कर दिया है। वहीं डाक विभाग के अधिकारी अपनी किरकिरी से बचने के लिए कोई भी जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर मैनपुरी के डाकघरों में खातों से गबन किया गया है। इसमें मुख्य रूप से प्रधान डाकघर मैनपुरी और शाखा डाकघर अंगौथा में खातों से गबन किया गया है। इसकी जांच स्थानीय स्तर पर गठित दो टीमें कर रही हैं। लेकिन इसी बीच शुक्रवार को पोस्ट मास्टर जनरल आगरा कार्यालय से एक आठ सदस्यीय टीम मैनपुरी पहुंची। टीम ने कुछ देर गेस्ट हाउस में आराम करने के बाद 11 बजे से अपनी जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले टीम ने डाक अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अब तक हुई जांच के संबंध में जानकारी जुटाई।
दोपहर दो बजे के बाद टीम ने प्रधान डाकघर का रुख किया। यहां अभिलेख खंगाले गए। डाक विभाग के अधिकारी जांच टीम के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जांच टीम शनिवार को भी मैनपुरी में ही रहेगी। शनिवार को कुछ और अधिकारी भी जांच में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें