फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: जयमाला के बाद खुला दूल्हे का ऐसा राज, शादी के मंडप से पहुंचा जेल; एक-एक कर भागे बराती

Thu, 16 Mar 2023 06:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बरात  बुलंदशहर से आई थी। दुल्हन के घरवाले बरातियों की खातिरदारी करने में लगे हुए थे, तभी हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
दूल्हा शादी के मंडप से पहुंचा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुलंदशहर से आई एक बरात में दूल्हे ने ऐसा राज छिपाए रखा था, जिसके भनक जयमाला तक किसी को नहीं लगी। जयमाला का कार्यक्रम होने के बाद सात फेरों की तैयारी चल रही थी, तभी मंडप पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और वहां से लेकर चली गई। जानें क्या है पूरा मामला...

रिसॉर्ट दखवानी में आई थी बरात

एटा कोतवाली देहात रिसॉर्ट दखवानी में बुलंदशहर थाना स्याना के गांव हरनाम सिंह निवासी दूल्हा कपिल कुमार बरात लेकर आया था। धूमधाम से घुड़चढ़ी हुई और बरात बैंड बाजों के साथ मैरिज होम तक पहुंची। बराती दावत खाने में व्यस्त थे और उधर जयमाला पड़ रही थी। जयमाला का कार्यक्रम होने के बाद ही अचानक समारोह में आए कुछ लोगों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Police Fake Encounter: अग्निवीर भर्ती के लिए आया था युवक, फर्जी मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली; FIR दर्ज
 

इस तरह सामने आई हकीकत

दरअसल ये लोग कोई और नहीं, बल्कि दूल्हे की पहली पत्नी के भाई थे। उन लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को दूल्हे की हकीकत बताई, दो वे हैरान रह गए। मामला खुला तो दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद उन लोगों ने शादी में खर्च किए 15 लाख रुपये की डिमांड रख दी। पुलिस की मौजूदगी और हंगामे को देख बराती वहां से एक-एक कर भाग निकले। 

ये भी पढ़ें - UP: अखिलेश यादव का डिप्टी सीएम पर निशाना, बोले- मुख्यमंत्री अपने बगल में बैठे शूद्र से दिलाते हैं बयान
 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वहीं पुलिस ने दूल्हा कपिल और उसके पिता बाबूराम को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धोखे से दूसरी शादी करने के लिए आने वाले दूल्हे को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें