फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: आगरा में दूसरा बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

Sat, 12 Nov 2022 09:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। फतेहाबाद आगरा रोड पर ग्राम पलिया के नजदीक शुक्रवार की रात करीब पौने 11 बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के गांव सरेंधी के समीप शनिवार की शाम करीब 7 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो युवक सरेंधी और एक युवक राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला था।

विज्ञापन

यहां हुआ हादसा 

पुलिस के मुताबिक सरेंधी गांव निवासी कमल सिंह (19) शनिवार की शाम गांव के  विवेक (18) और भरतपुर निवासी भोलू (20) के साथ बाइक से सरेंधी चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी धौलपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगनेर ले गई, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

ये भी पढें- Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी में डिंपल की जीत नहीं आसान, ये वजह कर सकती है अखिलेश यादव को भी परेशान 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आए थे सरेंधी गांव 

मृतक भोलू सरेंधी गांव के जाटव बस्ती निवासी सतीश के साले का लड़का था। वह शुक्रवार को ही सरेंधी गांव आया था। थानाध्यक्ष जगनेर ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक और चालक का पता लगाया जा रहा है। 

24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा

बता दें आगरा में 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। फतेहाबाद आगरा रोड पर ग्राम पलिया के नजदीक शुक्रवार की रात करीब पौने 11 बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों मृतक फिरोजाबाद के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें