फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के दूसरे दिन 23 नामांकन पत्र बिके

विज्ञापन
कासगंज में कलेक्ट्रेट पर नामांकन फार्म की खरीदारी करने पहुंचे प्रत्याशी । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 23 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। किसी भी प्रत्याशी ने दूसरे दिन अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। कलक्ट्रेट में नामांकन के चलते कड़ी सुरक्षा बनी रही।
विज्ञापन

कासगंज विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी घोषित हुए प्रभुदयाल ने नामांकन पत्र खरीदा। इसके अलावा अमांपुर विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी दिव्या शर्मा ने नामांकन खरीदा। अमांपुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी हरिओम वर्मा के लिए उनके प्रतिनिधि श्यामसुंदर गुप्ता ने नामांकन खरीदा। कासगंज विधानसभा क्षेत्र से कुल तीन नामांकन खरीदे गए। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 नामांकन पत्र खरीदे गए। अमांपुर विधानसभा के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन व्यवस्था को देखते हुए त्रिस्तरीय नामांकन व्यवस्था कायम रही। कलक्ट्रेट के मुख्यद्वार से लेकर नामांकन कक्ष तक जगह जगह पुलिस की तैनाती थी। डीएम हर्षिता माथुर, एडीएम अजय श्रीवास्तव ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें