फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाई-फाई लगाने के लिए नंबर तलाशा, 39 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना जगदीशपुरा के भगवती विहार निवासी रामवीर सिंह जिओ का वाई-फाई कनेक्शन लगवाने के लिए इंटरनेट पर नंबर तलाशा। फोन करने पर ठगों ने यूपीआई पर पांच रुपये भेजने को कहा और फिर ओटीपी ले लिया। तुरंत ही 39 हजार रुपये बैंक खाते से कट गए। शिकायत करने पर ठगों ने खाते में धनराशि लौटने का झांसा दिया। इसके बाद 500 रुपये और निकल गए। पुलिस नंबरों के आधार पर साइबर ठगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ख्याल

- किसी भी कंपनी के नाम पर आए कॉल पर तुरंत भरोसा न करें।
- ओटीपी, पिन, पासवर्ड या बैंक डिटेल किसी से साझा न करें।
- वाई-फाई, सर्विस बुकिंग केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या एप से करें।
- व्हाट्सएप पर भेजे गए अनजान नंबर या लिंक पर क्लिक न करें।

- ठगी का शक होते ही तुरंत बैंक को सूचना दें।
- साइबर ठगी की शिकायत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें