फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नकली पनीर खरीदने वाली डेयरियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खाद्य विभाग ने ताजगंज स्थित डेयरियों से बेचा जा रहा नकली पनीर खरीदने वाली डेयरियों की तलाश शुरू कर दी है। पाम ऑयल और केमिकल से बनाए जा रहे पनीर सप्लाई के मामले की शुरुआती जांच में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों और मथुरा तक सप्लाई की जानकारी मिली है। जल्द ही टीमें उन डेयरियों पर भी छापा मारने की तैयारी में है। कान्हा डेयरी के लाइसेंस को निलंबित करने की पहले ही संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य एसएसएच आब्दी की टीम ने मंगलवार को खेरागढ़ से नकली पनीर लाए जाने की सूचना पर मंगलवार रात फतेहाबाद रोड पर ड्रमों में भरा पनीर पकड़ा था। इसमें मच्छर-मक्खी और कीड़े पड़े हुए थे। प्रारंभिक जांच में नकली प्रतीत हुआ। चालक से पता चला कि यह खेरागढ़ बिरहरू के नगला धनिया स्थित कान्हा डेयरी से लेकर आया है। संचालक सुनील कुमार ने पूछताछ में बताया कि सपरेटा दूध, पाम ऑयल और केमिकल से नकली पनीर बनाकर डेयरियों पर बेचता है। फतेहाबाद रोड ताजगंज हज्जुपुरा निवासी नरेंद्र राठौर के यहां भी पनीर बेचने की बात बताई। इसी के बाद टीम रात में ही उसकी दुकान पर छापा मारा। डीप रेफ्रिजरेटर में 90 किलो पनीर भरा हुआ मिला। फिलहाल विभाग इन नकली माल खपाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर विचार कर रहा है।

ऐसे करें पहचान
मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल यादव ने बताया कि नकली पनीर होगा तो तोड़ने पर बिखर जाएगा और रूखा होगा। दबाने पर कठोर होगा। हाथ पर रगड़ने पर अतिरिक्त चिकनाई प्रतीत होगी। मिलावट की आशंका पर 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें