फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना में कूदी महिला मित्र की दूसरे दिन भी तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर घाट पर बने पांटून पुल से बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद के दौलतपुर मुइउद्दीनपुर गांव के गुलशन यादव उर्फ गोलू (23) ने अपनी महिला मित्र शिकोहाबाद के लाटूमई गांव की भावना मिश्रा के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। गुलशन का शव बरामद हो चुका है, लेकिन शुक्रवार को पीएसी ने यमुना नदी में भावना मिश्रा की तलाश की। उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शुक्रवार को घाट पर तलाशी अभियान के दौरान गुलशन के मामा मामा श्याम यादव ने बताया कि आईटीआई करने के बाद गुलशन उर्फ गोलू मक्खनपुर की फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने लगा था। लाटूमई के विकास चंद ने बताया कि भावना मिश्रा ने कुछ दिन मक्खनपुर की उसी फैक्टरी में काम किया, जहां वह गोलू के संपर्क में आ गई। 15 नवंबर को भावना अपनी ससुराल मैनपुरी के कुचेला से दवाई लेने के लिए मायके आई थी। भावना के परिजन दोपहर तक नदी किनारे पैदल चल कर तलाश में जुटे रहे। उनकी नाराजगी के बाद पुलिस ने पीएसी को बुलाया। शाम तक भावना का पता नहीं चल पाया।
प्रभारी निरीक्षक बाह सत्यदेव शर्मा ने बताया कि महिला मित्र की तलाश शुक्रवार को दूसरे दिन जारी रही। युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन







8 साल पहले हुई थी शादी, नहीं थी संतान
- लाटूमई गांव के विकास चंद मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी फैक्टरी में कार्यरत है। पुलिस से सूचना मिलने पर दोनों शुक्रवार की सुबह बटेश्वर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 8 साल पहले भावना मिश्रा की शादी मैनपुरी के कुचेला गांव के नितेश से हुई थी। संतान न होने के कारण ससुरालीजन ताने मारते थे। इस वजह से भावना मक्खनपुर की फैक्टरी में काम करने आ गई। भावना को एक दिन बाद ससुराल जाना था, लेकिन वह कब चली गई, किसी को नहीं पता चला। बृहस्पतिवार शाम को छोटी बेटी ने पुलिस के फोन के बारे में बताया तो सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें