उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एसडीएम का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें एसडीएम शिकायतकर्ता को भद्दी भद्दी गालियां दे रहे हैं। इतना ही नहीं उसे व उसके परिवार को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।
मामला टूंडला थाना क्षेत्र के लाइनपार स्थित नगला इस्माइल निवासी पप्पी सिंह से जुड़ा है। ऑटो चालक पप्पी सिंह ने बीती 18 मई को डीएम के साथ साथ मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा था।
इसमें उसने चंदोदेवी के नाम से पख 11 करने और राजवीर के नाम में 15 बीघा जमींन करने की शिकायत की थी। उसका कहना था कि चंदोदेवी नाम से कोई महिला इस क्षेत्र में नहीं है।