ये लोग किए गए पाबंद
एक पक्ष के मोहम्मद अदनान, मोहम्मद सादान, मोहम्मद साकिर और मोहम्मद हैदर सभी निवासी मोहल्ला सादात को पाबंद किया गया है। जबकि इस कार्रवाई में दूसरे पक्ष के राहुल कुमार जैन और नमन जैन शामिल हैं। नोटिस में इन सभी को आदेश दिया गया है कि 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे हाजिर होकर 10 लाख रुपये के बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो-दो जमानत न्यायालय में दाखिल करें।
पूरे जलेसर तहसील क्षेत्र में लगाई धारा 144
दोनों दरगाह मामलों की जांच और खोदाई में प्रतिमाएं मिलने को लेकर पूरे जलेसर तहसील क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। एसडीएम जलेसर ने बताया कि शनिदेव मंदिर/बडे़ मियां दरगाह की प्रबंध समिति के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच के आधार पर थाना जलेसर में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
8 अप्रैल से दरगाह खुलवा कर सभी श्रद्धालुओं को जात कराई जा रही है। 15 अप्रैल को बड़े मियां की दरगाह के पास अस्थायी रूप से पुलिस चौकी स्थापित कराने के लिए नींव खोदाई के दौरान मूर्तियां मिली थीं। बड़े मियां की दरगाह में शनिदेव की प्रतिमा एवं छोटे मियां की दरगाह संवेदनशील होने के कारण 15 जून तक धारा 144 लागू की गई है।