कासगंज। एसडीएम संजीव कुमार ने आबकारी टीम के साथ शराब की दुकानों व गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने शराब की बोतल पर लगे बारकोड से शराब की वैधता के संबंध में जांच पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन सुरक्षा के इंतजाम भी परखे गए।
एसडीएम संजीव कुमार, आबकारी निरीक्षक अमित कुमार व अन्य आबकारी विभाग की टीम के सदस्य मौजूद रहे। लक्ष्मीगंज में शराब के गोदाम में जांच पड़ताल की गई। गोदाम संचालक को बताया कि वैध शराब ही गोदाम में रहे। किसी भी तरह से अवैध शराब कहीं न मिले और न उसकी ब्रिकी को सके।
सर्कुलर रोड, नदरई गेट, बिलराम गेट सहित अन्य शराब की दुकानों पर भी एसडीएम ने जांच पड़ताल की। स्टॉक रजिस्टर देखे और बारकोड स्कैन कर चैक किए। उन्होंने सभी दुकानदारों को भी वैध शराब की बिक्री करने के निर्देश दिए। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री रोकने को चेकिंग अभियान जारी है।