फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली चोरी करने के मामले में 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Oct 2024 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में हो रही विद्युत चोरी को रोकने के लिए विभाग की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत निगम व एंटी पावर थेफ्ट टीम ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान बिजली चोरी करते मिले 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता विद्युत निगम ग्रामीण एके सविता के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। सिढ़पुरा कस्बा में उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। इस दौरान ललित किशोर, प्रेमप्रकाश, सुनीता देवी निवासी सुदामा नगर, सुबोध कुमार निवासी इंद्रापुरी, अजयपाल निवासी सुभाष नगर, आशुतोष निवासी पंत नगर केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी करते पाए गए। टीम ने बिजली चोरी करने की वीडियो रिकार्डिंग की।
वहीं सोरोंजी के गांव बड़ौदा में टीम ने चोकिंग की। गांव में राजेश, ओमश्री,रामूमूर्ति, राजेश, तेजसिंह केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। इस दौरान उपखंड़ अधिकारी महावीर सिंह, अवर अभियंता सुबोध कुमार, प्रभारी निरीक्षक प्रवर्तन टीम विनोद कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिशाषी अभियंता एके सविता ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और बिजली चोरी के मामले में अभियोग पंजीकृत किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें