एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक करती एसडीएम स्वाति शर्मा
फतेहाबाद। क्षेत्र के तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी फतेहाबाद स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को एसआईआर पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मतदाता सूची से जुड़े दावों और आपत्तियों पर चर्चा की गई। आयोग की ओर से जारी संशोधित सारणी तथा प्रारूप 6, 7 एवं 8 से संबंधित दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी।
एसडीएम ने बताया कि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। यदि कोई मतदाता अपील के दौरान की गई सुनवाई से संतुष्ट नहीं है, तो उच्च अधिकारियों के यहां अपील कर सकता है। नोटिस की सुनवाई 27 फरवरी तक होगी और सुनवाई से संबंधित दस्तावेजो एवं सुनवाई के लिए तय स्थलों के बारे में बताया गया।
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदेय स्थलों की संख्या 368 से बढ़ाकर 410 कर दी गई है। इन बूथों पर बीएलए नियुक्त करने के लिए समस्त राजनीतिक दलों से कहा गया है। इसके साथ ही एईआरओ (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) की संख्या चार से बढ़ाकर 18 कर दी है। इस दाैरान तहसीलदार बबलेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।