फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसडीएम ने सात किशोरियों को भीख मांगने पर , दी हिदायत

Fri, 09 Jun 2023 09:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। शनिवार को तहसील परिसर में मदद मांग रही सात किशोरियों को एसडीएम ने चेतावनी देकर पुलिस को बुलाकर परिजन के पास भेजा। राजस्थान के पाली जनपद के सुजत रोड भाटों का बास निवासी सात किशोरियां शुक्रवार को तहसील में लोगों से मदद के नाम पर रुपये ले रहीं थीं। एक किशोरी अनीता एसडीएम युगांतर त्रिपाठी के पास पहुंची और मदद मांगने लगी। जब परिजन के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह माता शीतला मंदिर के पास ठहरे हुए हैं। एसडीएम ने पुलिस को सूचना देकर तहसील परिसर में बुला लिया। मदद मांग रही सभी सात किशोरियों को भीख न मांगने की हिदायत दी। पुलिस के साथ उन्हें परिजन के पास भिजवाया। संवाद
विज्ञापन

-
झगड़ा कर रहे 11 लोग गिरफ्तार
कुरावली। थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों से झगड़ा कर रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि नगला मांझ में मोबाइल को लेकर झगड़ा कर रहे पवन कुमार, शनी, नगर पंचायत में बिना अनुमति के नाली खोद रहे सोनू निवासी कुआ गांव थाना अकराबाद अलीगढ़, संतोष राज निवासी सकरन थाना विशवा जिला सीतापुर, पंकज कुमार निवासी लाला पुरवा थाना विशवां सीतापुर, विपिन कुमार निवासी महातऊ पुरवा थाना रेषा जिला सीतापुर, रामू निवासी भगली थाना विशुवा सीतापुर, गाली गलौज कर रहे प्रमोद सिंह निवासी दिवरई, मोहल्ला फर्दखाना में पत्नी के साथ झगड़ा कर रहे दिनेश निवासी फर्दखाना, चंदाई में पूजा से झगड़ा कर रहे श्याम सिंह, गांव निजामपुर में झगड़ा कर रहे मनोज को पकड़ा। सभी के विरुद्ध पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। संवाद
-
बकरी चोरी मामले में रिपोर्ट दर्ज
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र में बकरी चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गांव रहूपुरा में एक स्कार्पियो विद्युत पोल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसमें ग्रामीणों ने चोरी की बकरियां बरामद की थीं। विपिन गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पशु चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें