संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव चरौआ में एक युवक ने पत्नी की पिटाई की। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में एसडीएम न्यायालय में पेश किया। वहां पर ससुर ने जमानत का विरोध किया। इसके बाद एसडीएम ने आरोपी को जेल भेज दिया।
थाना बेवर के गांव चरौआ निवासी श्यामवीर की शादी करीब 15 साल पहले जनपद कन्नौज की कोतवाली गुरु सहायगंज क्षेत्र के गांव पनिगवां निवासी ममता के साथ हुई है। ममता के पिता दशरथ ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पति, ससुर कालीचरण व नंद राखी, सास रन्नो देवी ने 25 मई को पुत्री को बुरी तरह से पीटा। जहर देकर मारने की कोशिश की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी श्यामवीर को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। पुलिस द्वारा भाइयों के बीच झगड़े की बात कहते हुए शांतिभंग की बात कही गई। पीड़िता के पिता ने आरोपी को जमानत देने का विरोध किया। इस पर एसडीएम अंजली सिंह ने श्यामवीर को जेल भेज दिया।