फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोशाला में गंदगी देख एसडीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 31 Oct 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर एसडीएम संजीव कुमार ने मंगलवार को मंडी स्थित अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। वहां गदंगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गोशाला में साफ सफाई एवं गोवंशों के लिए चारा की व्यवस्था दुरस्त रखी जाएं। एसडीएम ने गोशाला में पहुंचकर गोवंशों के लिए चारा और पानी की व्यवस्थाओं को देखा। वहीं जगह जगह गदंगी पर नाराजगी जताते हुए गोवशा में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गोवंशों की अच्छी तरह से देखभाल की जाए। गोवंशों की देखभाल में लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि गोवंशों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि कोई गोवंश बीमार दिखे या चारा न खा रहा हो तो इसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को दें। जिससे समय पर गोवंशों का उपचार हो सके। वहीं लंपी व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए यदि कोई वंचित हो तो उसका टीकाकरण कराएं। वहीं सांड़ के हमले से घायल एक गाय का उपचार पशु चिकित्सक को बुलाकर कराया गया। इस दौरान कर्मी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें