फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसडीएम ने हॉस्पिटल और झोलाछाप का क्लीनिक किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने हॉस्पिटल व झोलाछाप का क्लीनिक किया सील
विज्ञापन

करहल। नगर के एक निजी अस्पताल में लापरवाही के चलते नवजात की मौत से मचे बवाल के बाद से प्रशासन अवैध नर्सिंग होम व झोलाछापों के खिलाफ काफी सख्त हो गया है। मंगलवार शाम को एसडीएम गोपाल शर्मा ने सीएचसी करहल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.प्रदीप कुमार और एसएचओ कुशलपाल सिंह सहित भारी पुलिस बल के साथ नगर में विभिन्न नर्सिंग होम व क्लीनिकों पर छापेमारी करके उनके लाइसेंस आदि चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की जांच की। इस कार्रवाई में यहां घिरोर चौराहा पर संचालित एसएन हाॅस्पिटल तथा एक अन्य स्थान पर चल रहे झोलाछाप के क्लीनिक को सील कर दिया गया। इनके संचालक पहले ही फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें