फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बकाया रुपये मांगने पर बैनामा लेखक से हाथापाई

Wed, 14 Feb 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी।
विज्ञापन

तहसील में कार्यरत एक बैनामा लेखक ने जब बकाया रुपये मांगे तो नामजद ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी। आरोप है कि गला दबाया और नकदी भी छीन ली। इस घटना के बाद तहसील के अधिवक्ताओं ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी सुमित कुमार बुधवार को अधिवक्ताओं के साथ थाने पहुंचे। तहरीर देकर प्रभारी निरीक्षक को बताया कि वह तहसील किशनी में बैनामा लेखक का कार्य करते हैं। मंगलवार की शाम वह अपने बस्ते पर बैठ कर कार्य कर रहे थे। तभी गांव मकोया निवासी नामजद अपने दो साथियों के साथ वहां आया। नामजद ने करीब एक वर्ष पहले एक बैनामा कराया था। वह बैनामा उसी ने लिखा था। उक्त बैनामा में 20 हजार रुपये बकाया रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने जब बकाया रुपये मांगे तो आरोपी गाली गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। साथ आए दो लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उसका गला दबाया और उसकी नकदी भी छीन ली। कागजात आदि भी फाड़ दिए। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। तहसील के अधिवक्ताओं ने भी आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें