फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लेखपाल पर जमीन का फर्जी पट्टा कराने का आरोप

Wed, 14 Feb 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। एक पीडि़त किसान ने लेखपाल पर मनमानी का आरोप लगाकर पट्टे में मिली भूमि पर दोबारा अन्य व्यक्तियों के नाम फर्जी पट्टे कर देने की डीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने जांच तहसीलदार को दी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम छाछा निवासी जिलेदार ने शिकायत में कहा है कि उसके पिता वेदप्रकाश को मौज छाछा में कृषि भूमि का 1979 में पट्टा दिया गया था। तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो ने पैमाइश कर कब्जा दिलाकर मेंड़ भी डलवा दी थी। यह पट्टा भू अभिलेख में भी अंकित है। क्षेत्रीय लेखपाल पर आरोप लगाया है कि उसे पट्टे में मिली भूमि का ही दोबारा चार लोगों के नाम पट्टा कर दिया है। डीएम ने एसडीएम संध्या शर्मा को मामले की जांच कराने को कहा है। एसडीएम संध्या शर्मा ने तहसीलदार को जांच दी है। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें