मथुरा में जीएसटी की टीम को कबाड़ी भी कर की चोरी करते मिले। उनके द्वारा बोगस और अस्तित्वहीन फर्मों से लेन-देन किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को देखकर कई संचालक प्रतिष्ठानों को बंद कर चले गए। बुधवार को सात स्थानों पर जीएसटी के अधिकारियों ने छापेमारी की कार्रवाई की।