फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो वाहन चोर सहित माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो वाहन चोर सहित माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
विज्ञापन

- पांच बाइकें, पार्ट्स, असलहा बरामद, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी पकड़ लिया। कब्जे से चोरी की पांच बाइकें, पार्ट्स और तमंचा कारतूस बरामद हुए। सोमवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर पुलिस कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह थाना पुलिस घिरोर कुरावली रोड जहान नगर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि संदिग्ध बाइक सवार क्षेत्र में घूम रहे हैं। कुछ देर बाद पुलिस ने एक बाइक पर तीन संदिग्धों को आता देख रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार गाड़ी मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया वहीं उनका एक साथी मौका पाकर भाग निकला। पकडे़ गए युवकों से पूछताछ की गई तो अपने नाम अजय निवासी नगरिया थाना कुर्रा और सचिन निवासी नगला वीरे थाना कुर्रा बताया। बताया कि उनके पास मिली बाइक चोरी की है। वह लोग वाहन चोरी की वारदात अंजाम देते हैं। भागे हुए साथी का नाम रिंकू सिंह निवासी नगला सुखी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चोरों ने बताया कि इस काम में बसरुददीन निवासी गांव दिहुली थाना बरनाहल भी उनका साथ देता है। चोरी की गई बाइकें वह लोग फर्जी नंबर प्लेट लगाकर और पार्ट्स निकाल कर बेच देते हैं। पुलिस ने निशानदेही पर बसरुददीन को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी दुकान से चार अन्य बाइक और कुछ वाहनों के पार्ट्स बरामद हुए। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा कारतूस भी मिले। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया है। वहीं भागे हुए साथी रिंकू की औंछा पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें