फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाई के खिलाफ छेड़छाड़ और पीटने का मामला दर्ज

Mon, 18 Mar 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई के खिलाफ छेड़छाड़ और पीटने का मामला दर्ज
विज्ञापन

विधवा ने लगाए हैं गंभीर आरोप, भोगांव पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। एक गांव निवासी एक विधवा महिला की तहरीर पर पुलिस ने भाई के खिलाफ छेड़छाड़ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत दी थी। भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। भोगांव पुलिस ने शिकायत की सत्यता को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुंबई की रहने वाली एक विधवा महिला ने सोमवार को एसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। आरोप लगाया कि था कि 28 फरवरी को थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके आई थी। वहां 14 मार्च को सगे भाई ने अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो भाई और उसके पुत्रों ने लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। एक आरोपी की पत्नी ने बाल पकड़ कर पीटा और गाली गलौज की गई। उसे धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया गया। इस शिकायत पर एसपी विनोद कुमार ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के भाई व पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सत्यता की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें