स्काउट गाइड भवन में चल रहे प्रशिक्षण में जानकारी देते प्रशिक्षक।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के स्काउट गाइड भवन में चल रहे तृतीय सोपान प्रशिक्षण में दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को नियम व अनुशासन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्काउट गाइड के उद्देश्यों के बारे में भी बताया गया। मंगलवार को स्काउट गाइड भवन में प्रशिक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ ने ध्वज शिष्टाचार, झंडों का ज्ञान, टोली विधि के साथ-साथ इतिहास के बारे में भी बताया।
प्रशिक्षक रामपाल गिरि ने वर्गीकरण व प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड में सबसे बेहतर चीज है अनुशासन और नियम। जो भी सभी नियमों का पालन करने के साथ ही अनुशासित रहता है। वही एक सच्चा स्काउट या गाइड है।
प्रशिक्षण में दूसरे दिन 200 गाइड व 250 स्काउट्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रशिक्षक रामखिलाड़ी वार्मा, कृष्ण कुमार, पूनम गुप्ता, आकांक्षा सिंह, सीमा मिश्रा, पूनम मिश्रा, रामसनेहीलाल, सुनील कुमार, रामकृष्ण शुक्ला आदि मौजूद रहे।