फतेहपुर सीकरी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह के निर्देशन और खंड शिक्षा अधिकारी सौरभ आनंद के नेतृत्व में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक स्काउट-गाइड रैली निकाली गई। विभिन्न न्याय पंचायत स्तर से चयनित 8 टीमों (उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बले, नयावास, चौमा शाहपुर और चुरियारी के 75 स्काउट-गाइड) ने मार्च पास्ट, तंबू निर्माण, गांठ-बंधन, प्राथमिक सहायता और साहसिक क्रियाकलापों में अपनी कला का प्रदर्शन कर जनपदीय रैली के लिए दावेदारी पेश की। सभी प्रतिभागी स्काउट-गाइड्स को प्रमाण-पत्र तथा यूनिट लीडर्स व निर्णायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक स्काउट मास्टर कमल सिंह, रैली व्यवस्थापक लाखन सिंह, जिला महामंत्री मोहन सिंह चाहर, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रविंद्र सिंह विमल आदि मौजूद रहे।