फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज पर दिए शू-कवर में बिच्छू, किशोर को मारा डंक

Sun, 28 Jun 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ताज में निकला बिच्छू
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल का दीदार करने आए तेलंगाना के एक 13 वर्षीय किशोर को बिच्छू ने डंक मार दिया। बिच्छू के डंक मारते ही बच्चा दर्द से चीख उठा, जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। परिजन का आरोप है कि शू कवर के अंदर बिच्छू बैठा था, जिस वजह से यह घटना हुई, वहीं एएसआई के संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि जूतों के ऊपर ही शूकवर पहनाने की व्यवस्था है। शूकवर में नहीं, बल्कि फर्श पर चलते समय बिच्छू पर पर्यटक का पैर पड़ा है।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, तेलंगाना से आए मोहम्मद हबीबुद्दीन अतीक का बेटा मोहम्मद मोइनुद्दीन अतीक जैसे ही शू-कवर पहनने लगा, उसमें पहले से छिपे बिच्छू ने उसके पैर में डंक मार दिया। बच्चे की चीख सुनकर मौके पर मौजूद एएसआई कर्मचारी और सीआईएसएफ के जवान तुरंत आए और बच्चे को उठाकर ताज परिसर के भीतर स्थित डिस्पेंसरी ले गए। डिस्पेंसरी में तैनात डॉ. शालिनी और डॉ. सौरव शुक्ला ने बच्चे को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बच्चे को और बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें