फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल में गर्मी का कहर, 5 साल का बच्चा बेहोश होकर गिरा, कई पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत

Fri, 15 May 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल में भीषण गर्मी और उमस के कारण ओडिशा का एक 5 वर्षीय बच्चा बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। शिल्पग्राम पर्यटक सुविधा केंद्र पर दिनभर कई सैलानियों को उल्टी, दस्त, बीपी और घबराहट जैसी समस्याओं के चलते प्राथमिक उपचार देना पड़ा।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ताजमहल पर पर्यटक अपने सिर पर डालता पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी अब स्मारकों पर आने वाले पर्यटकों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को ताजमहल के दीदार के दौरान ओडिशा का 5 वर्षीय बच्चा गर्मी के चलते गिर गया, जिससे उनके सिर में चोट आई है। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 

गर्मी और उमस के चलते शिल्पग्राम स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पर दिनभर बीमार सैलानियों का तांता लगा रहा। डॉ. डीएस राजपूत ने बताया कि ओडिशा निवासी सुब्रमत धूप के कारण अचानक अचेत होकर गिर गया। वहीं, अन्य राज्यों से आए कुछ पर्यटकों की तबीयत भी बिगड़ी।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नंदा गजानन और तनुजा रघुवंशी को उल्टी, उर्मिला मांजरे को दस्त, भानुदास साबले को बीपी की समस्या और मीना सूर्यवंशी को जी मिचलाने की शिकायत पर प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सक ने सभी बीमार पर्यटकों को ओआरएस का घोल और जरूरी दवाएं देकर आराम की सलाह दी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें