फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोपहर में तेज धूप ने सताया... शाम को आंधी चलने के साथ देहात में गिरे ओले

विज्ञापन
देहात में गिरे ओले
विज्ञापन
आगरा। दिन में तेज धूप ने लोगों को गर्मी ने सताया। शाम को हल्की आंधी और ओलावृष्टि हुई। इससे देहात में फसलों को नुकसान पहुंचा है। दिन में धूप और उमस के चलते आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। सप्ताह भर में तीसरी बार है, जब आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। ये प्रदेश में सबसे ज्यादा था। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश में दूसरे स्थान पर झांसी रहा। इसका अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अभी 5-6 दिन ऐसे ही मौसम रहने के आसार जताए हैं। हालांकि शाम को मौसम न करवट बदला। हल्की आंधी चलने से लोगों को राहत महसूस हुई। जैतपुर में 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई है।
जैतपुर में ओलावृष्टि से टमाटर-मिर्च की फसल बर्बाद
बाह। जैतपुर में शुक्रवार शाम 5.30 बजे 10 मिनट तक गिरे ओलों से सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है। जैतपुर के जयराम बरुआ ने बताया कि ओलावृष्टि से उनके 4 बीघा खेत के टमाटर और 2 बीघा मिर्च की फसल नष्ट हो गई है। महुआशाला गांव में भी ओले गिरने से सब्जी की फसलों में भारी नुकसान पहुंचा है। जैतपुर के कुलदीप भदौरिया ने बताया कि धूप के बीच अचानक 5 से 10 ग्राम तक के ओले गिरे। किसान विनोद द्विवेदी ने नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें