फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ये तो हद ही हो गई...एक ही नंबर के ट्रैक्टर और एक्टिवा, किसान ने दी थाने में तहरीर

Wed, 26 Nov 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में ट्रैक्टर के नंबर पर एक्टिवा भी सड़कों पर दौड़ रही है। किसान को जानकारी तब हुई, जब उनके मोबाइल पर चालान का मैसेज आया। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव गढी मददे निवासी गजेंद्र प्रताप सिंह ने थाना बरहन में तहरीर देते हुए बताया कि उनके ट्रैक्टर के नंबर पर एक एक्टिवा भी रोड पर चल रही है। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब एक्टिवा का चालान होने पर उनके पास मैसेज आया हैै।
विज्ञापन


तहरीर में गजेंद्र प्रताप सिंह ने लिखा है कि उनके ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 81 एवाई 9939 है। मंगलवार को उसके मोवाइल पर मैसेज आया जिसमें ट्रैक्टर का चालान होना लिखा था। ऑनलाइन मैसेज में फोटो देखने पर एक नीले रंग की एक्टिवा का फोटा दिखाई दे रहा है। उसकी नंबर प्लेट पर भी ट्रैक्टर वाला नंबर है। चालान का स्थान एसबीडी 30 अगस्त 2025 समय 7.34 बजे का है। एक ही नंबर पर दो-दो वाहन संचालित होने की जानकारी परिवहन व पुलिस के बड़े अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें