फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विज्ञान के मेधावियों को मिलेगी 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति

Mon, 10 Jun 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर चुके विज्ञान वर्ग के मेधावियों को उच्च शिक्षा के लिए इंस्पायर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को इंजीनियर, मेडिकल, डिग्री कोर्स एवं पीजी आदि करने में मदद मिलेगी। आवेदन के लिए पोर्टल को ओपन कर दिया गया है। चयनित विद्यार्थियों को पांच वर्ष तक 80 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रतिवर्ष दी जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन के बाद चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 60 हजार रुपये विज्ञान विषय में डिग्री और मास्टर डिग्री के लिए मिलेंगे और शेष 20 हजार रुपये मान्यता प्राप्त रिसर्च सेंटर में समर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए मिलते हैं। यह छात्रवृत्ति फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, मैथ्स, जूलॉजी, बायोलॉजी, स्टेटिस्टिक्स, जियोलॉजी, एस्ट्रोनॉमी, इलेक्ट्रानिक्स, बॉटनी, एंथ्रोपोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, जियोफिजिक्स, एटमोस्फियरिक साइंस, ओशनिक साइंस, एस्ट्रोफिजिक्स, इकोलॉजी, मरीन बायोलॉजी, जेनेटिक्स, बायोफिजिक्स के विद्यार्थियों को मिलेगी। इसके लिए पोर्टल ओपन किया गया है।

आवेदन को यह कागजात रखें तैयार
- पासपोर्ट साइज तस्वीर 50 केवी
- केंद्रीय या राज्य बोर्ड से इंटरमीडिएट का प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि के प्रमाण के लिए हाईस्कूल का सर्टिफिकेट, मार्कशीट
- एससी एसटी, ओबीसी आवेदकों के लिए जाति प्रमाण पत्र
- एसबीआई बैंक का खाता

वर्जन:
इंस्पायर स्कॉलरशिप के लिए आयु 17 से 22 वर्ष होनी चाहिए। इंटरमीडिएट पास करने के एक वर्ष के अंदर आवेदक को विज्ञान के कोर्स बीएससी, एमएससी, एमएस कोर्स, इंजीनियरिंग, मेडीकल आदि में प्रवेश जरूरी है। चयन होने के बाद पांच वर्ष तक इंस्पायर स्कॉलरशिप मिलेगी। पोर्टल भी ओपन हो चुका है। - डॉ. जयंत कुमार गुप्ता, समन्वयक जिला विज्ञान क्लब, कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें