फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति पोर्टल से स्कूल गायब: नए छात्रों के आवेदन अटके, संचालक काट रहे विभाग के चक्कर

Mon, 07 Sep 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

समाज कल्याण विभाग के छात्रवृत्ति पोर्टल से कई विद्यालयों के नाम गायब होने से नए विद्यार्थियों के आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। पुराने विद्यार्थियों का नवीनीकरण जारी है, लेकिन नए पंजीकरण में स्कूल का विकल्प नहीं मिलने से छात्र और स्कूल संचालक परेशान हैं।
विज्ञापन
स्कूल की छात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में समाज कल्याण विभाग के छात्रवृत्ति पोर्टल पर विद्यालयों के नाम नहीं दिखने से नए विद्यार्थियों के आवेदन लटक गए हैं। कक्षा 9 से 10वीं में पहुंचे विद्यार्थियों का नवीनीकरण तो हो रहा है लेकिन नए विद्यार्थियों के पंजीकरण के दौरान संबंधित स्कूल का विकल्प नहीं मिल रहा। इससे विद्यार्थियों के साथ विद्यालय संचालक भी परेशान हैं।
विज्ञापन


श्री गंगाराम हायर सेकंडरी स्कूल, ककुंआ के जगदीश सिंह ने बताया कि नए छात्रों के आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। प्रीतम इंटर कॉलेज, फतेहपुर सीकरी के रविंद्र सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय का नाम भी पोर्टल से हटा दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के कई चक्कर लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।

त्रिवेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शमसाबाद के राजीव सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय का नाम तीन दिन पहले पोर्टल से हटा दिया गया। ऐसे और भी स्कूल हैं, जिनके नाम पोर्टल से हटा दिए गए हैं। समाज कल्याण विभाग को पोर्टल की तकनीकी समस्या दूर कर सभी विद्यालयों के नाम जल्द अपडेट कराने की जरूरत है।
विज्ञापन



जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल ने बताया कि यदि किसी विद्यालय का नाम पोर्टल से हट गया है तो समस्या के निवारण के लिए विद्यालय संचालक लिखित शिकायत कार्यालय में दे सकते हैं।
विज्ञापन








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें