फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: सर्दी का सितम, अब चार जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल

Sun, 29 Dec 2019 02:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले में शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों का अवकाश और बढ़ा दिया है। जिले के कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल अब चार जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं, कक्षा नौ से 12वीं तक स्कूल-कॉलेजों में समय परिवर्तन कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा आठवीं कक्षा तक स्कूलों में 28 दिसंबर तक घोषित अवकाश शनिवार को कड़ाके की सर्दी के कारण बढ़ा दिया गया है। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, कॉन्वेंट, मिशनरी स्कूल पर यह आदेश लागू होगा। 

चूंकि बोर्ड परीक्षा नजदीक आ रही है, इसलिए कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। यह विद्यालय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। वहीं आठवीं तक के स्कूल अब पांच जनवरी को खुलेंगे। 
विज्ञापन


डीआईओएस ने सभी राजकीय, वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जिम्मेदारी सौंपी है कि  अगर कोई विद्यालय नियमों का पालन नहीं करता है तो उसकी सूचना दें। विद्यालय के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

ठंड से ठिठुरे लोग

फिरोजाबाद में शनिवार का दिन सबसे अधिक ठंडा रहा। सर्दी के चलते कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग उपस्थित थे, वो हीटर या अलाव पर तापते रहे। बाजार भी देर से खुले और शाम को भी दुकानदार जल्दी ही घर चले गए। 

सर्दी से ठिठुरते बच्चे कोचिंग सेंटरों की ओर आते-जाते दिखे। शहर की सड़कों पर लोग जगह-जगह अलाव तापते रहे थे। कोहरे और शीत लहर के बाद सर्दी के सितम से हर कोई परेशान नजर आया। पशु पक्षी भी सर्दी से बेहाल थे। 

कोहरा के कारण सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित है। ट्रेने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की लेट लतीफी और सर्दी के सितम के चलते कई लोगों ने तो टिकट तक रद्द करा दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें